फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश व हृदयाघात मेें प्राथमिक उपचार के बताए तरीके
विज्ञापन


महसी (बहराइच)। महसी तहसील मुख्यालय में गुरुवार को बाढ़ प्रबंधन के बारे में नाविक, ग्रामीण, आंगनबाड़ी तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बाढ़ के समय सर्पदंश तथा हृदयाघात होने पर कैसे प्राथमिक उपचार किया जाए, इसकी भी जानकारी दी। साथ ही प्लास्टिक की बोतल व ट्यूब के माध्यम से बाहर निकलने के तरीके बताए।
विज्ञापन

महसी तहसील भवन में एनडीआरएफ 11वीं वाहिनी की ओर से बाढ़ प्रबंधन पर बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार राजेश मिश्र ने की। इस दौरान लेखपाल, कोेटेदार, आंगनबाड़ी तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सभी को बचाव की जानकारी दी गई। बाढ़ प्रबंधन स्थानीय संसाधनों से करने का तरीका बताया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट पीएल शर्मा ने बताया कि पानी होने पर तैरकर कैसे बाहर निकला जाए, इस बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बोतल व नारियल, गैलन, टायर, ट्यूब, बैरल से बचाव, सर्पदंश से बचाव, हृदयाघात का इलाज के दौरान प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक एसपी थोराक, प्रभुदयाल, दीपक चौरसिया, राघवेंद्र, नन्हेंलाल ने सभी को जागरूक किया। इस मौके पर नाविक, राजस्वकर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें