फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की कैद

Mon, 28 Oct 2024 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के दोषी को पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश आशुतोष कुमार सिंह ने 20 साल की कैद और 45 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया है। वादिनी और पीड़िता की मां ने नौ जून 2021 को इंदिरानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 26 मई 2021 को उनकी दस वर्ष की बेटी अपने ताऊ के बड़े बेटे की दावत में गई थी। रात तीन बजे वह नित्यक्रिया के लिए गई तभी ताऊ के छोटे लड़के ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें