लखनऊ। इंदिरानगर निवासी लखनऊ कांग्रेस के प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी के बंद घर से चोर जेवर, कैश और अन्य सामान ले गए। कांग्रेस प्रवक्ता ने पुलिस को बताया कि चोर 18 से 20 लाख रुपये कीमत के जेवर, कैश व अन्य सामान ले गए।
तहरीर केमुताबिक, धमेंद्र तिवारी बलिया में अपने नए ऑफिस केउद्घाटन के लिए गए हुए थे। इस दौरान उनकी पत्नी भी अपने मायके चली गईं। रविवार को शाम करीब सात बजे वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर तक बदमाश चुरा ले गए। पुलिस आसपास केसीसीटीवी खंगाल रही है। इंदिरानगर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना 18 से 24 जनवरी के बीच हुई है। धमेंद्र तिवारी यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। 18 जनवरी से मकान बंद पड़ा था। घर लौटने पर चोरी के बारे में पता चला।