फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 आईएएस अधिकारी आज बन जाएंगे अपर मुख्य सचिव, 1988 बैच के 9 व 1989 बैच के 11 अधिकारियों का प्रमोशन

Wed, 17 Jun 2020 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रदेश के 20 आईएएस अधिकारी आज प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। इनमें प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार समेत 1988 बैच के नौ व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल सहित 1989 बैच के 11 अधिकारी पदोन्नति पाएंगे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में लोकभवन में होगी। 

इस समिति में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल और भारतीय खाद्य संरक्षा मानक प्राधिकरण के सीईओ अरुण सिंघल शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मुकुल सिंघल समिति के संयोजक हैं जबकि अरुण केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक के तत्काल बाद पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिए जाने की संभावना है। इसके पहले 2018 में प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें