फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेट्रो कार्ड पर नीलांश वॉटर पार्क में मिलेगी 20 प्रतिशत छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेट्रो प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड पर नीलांश रिजॉर्ट व वॉटर पार्क में एंट्री टिकट व कमरों की बुकिंग पर 20-20 प्रतिशत छूट मिलेगी। रेस्टोरेंट बिल पर 15 प्रतिशत की फ्लैट छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि इस बाबत समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर बुधवार को हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौता ज्ञापन के तहत नियमित स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वाले मेट्रो यात्रियों को नीलांश रिजॉर्ट एवं वॉटर पार्क के एंट्री टिकट, कमरे और विला बुकिंग, रेस्टोरेंट एवं खास आयोजनों पर भारी छूट मिल सकेगी। प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि पार्क के एंट्री टिकट पर 20% की फ्लैट छूट मिलेगी। एक कार्ड पर एक दिन में अधिकतम 4 टिकट खरीदे जा सकते हैं। कमरों व विला की बुकिंग पर 20%, रेस्टोरेंट बिल पर 15% एवं शादी, कॉरपोरेट मीटिंग, वथडे, वर्षगांठ आदि कार्यक्रमों पर 10% की फ्लैट छूट मिलेगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में इसी प्रकार के कई और समझौतों पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में है, जहां नियमित स्मार्ट कार्ड धारकों को किफायती सफर के साथ कई संस्थानों में भारी छूट हासिल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें