फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक का सामान लेने जा रहे जीजा-साले की मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के तिलक का सामान लेकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। लखनऊ-गोंडा मार्ग पर रविवार की देर रात डीसीएम ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी और भाग निकला। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में दो की मौत हो गई एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करंद निवासी राम प्रसाद वर्मा (45) पुत्र रामआधार वर्मा अपने साले आशीष वर्मा (30) पुत्र कल्लू निवासी मनेरा थाना सतरिख व मौसेरे भाई रवि (20) निवासी पिपरौली के साथ रविवार की देर रात एक बाइक से बाराबंकी से सामान खरीद कर वापस घर लौट रहे थे।

तभी पिपरौली गांव के पास सामने से आ रही एक डीसीएम बाइक सवारों को रौंदने के बाद भाग निकली। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिवारीजन उपचार के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने सभी घायलों की हालत गंभीर होते देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजन तीनों को ले जा रहे थे कि रास्ते में जीजा रामप्रसाद व साले आशीष की मौत हो गई। वहीं मृतक के मौसेरे भाई रवि वर्मा की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के दौरान किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

छा गया है मातम

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। मसौली थानाध्यक्ष राय सिंह यादव ने बताया कि भाग रहे डीसीएम चालक को पकड़ लिया गया है। चालक ने अपना नाम रवींद्र चौहान पुत्र सरपंच निवासी पसका थाना पखरपुर गोंडा बताया है।

मृतक राम प्रसाद वर्मा के पुत्र रामू का विवाह मई में व तिलक इसी सप्ताह में थी। जिसका सामान लेने राम प्रसाद अपने साले आशीष व रवि के साथ बाराबंकी गया हुआ था। ट्रिपलिंग करना इन तीनों लोगों को रविवार की देर रात मंहगा पड़ा।

एक ओर जहां परिवार में खुशी का मौहाल था दो मौते होने के बाद माहौल गम में तब्दील हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। दोनों मृतकों के परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें