प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से प्रदेश में अब तक 20 लाख प्रवासी कामगार व श्रमिक आ चुके हैं। 1154 ट्रेनों से 15.27 लाख से अधिक प्रवासी कामगार व श्रमिकों को यूपी लाए जाने की व्यवस्था की गई है। इनमें 841 ट्रेन अब तक आ चुकी हैं जबकि 313 ट्रेन अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश के स्टेशनों पर पहुंच जाएंगी। अवस्थी ने बताया कि गोरखपुर में अब तक 142 ट्रेन से 1,73,373 और लखनऊ में 62 ट्रेनों से 78,442 लोग आए हैं।
वाराणसी में 50, आगरा में 10, कानपुर में 13, जौनपुर में 64, बरेली में 9, बलिया में 34, प्रयागराज में 34, रायबरेली में 15, प्रतापगढ़ में 38, अमेठी में 13, मऊ में 19, अयोध्या में 27, गोंडा में 51, उन्नाव में 23, बस्ती में 41, आजमगढ़ में 25, कन्नौज में 2, गाजीपुर में 10, बांदा में 14, सुल्तानपुर में 20, बाराबंकी में 10, सोनभद्र में 2, अंबेडकरनगर में 12, सीतापुर में 5, फतेहपुर में 6, फर्रूखाबाद में 1, कासगंज में 7, चंदौली में 7, मानिकपुर (चित्रकूट) में 1, एटा में 1, जालौन में 2, रामपुर में 1, शाहजहांपुर में 1, अलीगढ़ में 5, मिर्जापुर में 5, देवरिया में 34, सहारनपुर में 2, चित्रकूट में 1, बलरामपुर में 8 और झांसी में 1 ट्रेन आ चुकी हैं। कौशांबी, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, इटावा, कुशीनगर, हमीरपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी में भी ट्रेनें आ रही हैं।
प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में गुजरात से 355 ट्रेनों से 4,99,722 लोग, महाराष्ट्र से 181 ट्रेनों से 2,31,882 लोग, पंजाब से 144 ट्रेन से 1,63,053 प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को प्रदेश में लाया जा चुका है। तेलंगाना से 7, कर्नाटक से 33, केरल से 9, आंध्र प्रदेश से 3, तमिलनाडु से 11, मध्य प्रदेश से 2, राजस्थान से 28, गोवा से 6, दिल्ली से 36, छत्तीसगढ़ से 1, पश्चिम बंगाल से 1 ट्रेन से श्रमिकों को पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में विभिन्न प्रदेशों से 60 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को रोडवेज बस के माध्यम से प्रदेश में लाया गया है। द्वितीय चरण में हरियाणा से 3982, राजस्थान से 355 एवं मध्य प्रदेश से 1350 रोडवेज बसों से 1,97,665 लोगों को लाया गया है।