फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन घोटाले की सीबीआई जांच में फंसे तीन आईआईएस अधिकारी नपे

Thu, 11 Jul 2019 01:47 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
विज्ञापन

सपा सरकार के समय खनन घोटाले की सीबीआई जांच में फंसे तीन आईएएस अधिकारियों पर योगी सरकार ने भी तुरंत कार्रवाई की है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय, आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी देवीशरण उपाध्याय और कौशल विकास मिशन और प्रशिक्षण एवं  सेवायोजन विभाग के निदेशक विवेक को मौजूदा पद से हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने खनन घोटाले की एफआईआर में अभय, देवीशरण उपाध्ययाय और विवेक को नामजद किया है। बुधवार को तीनों अधिकारियों के ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश भी दी। अभय कुमार घोटाले के समय फतेहपुर में डीएम थे, जबकि विवेक देवरिया के जिलाधिकारी थे और देवीशरण देवरिया के एडीएम थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीनों अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बुधवार रात चार आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए। बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय को हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है। राज्य पोषण मिशन के निदेशक रविन्द्र कुमार द्वितीय को बुलंदशहर का नया जिलाधिकारी तैनात किया गया है। आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी देवीशरण उपाध्याय को भी हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है। कौशल विकास मिशन और प्रशिक्षण एवं  सेवायोजन विभाग के निदेशक विवेक को भी हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें