फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन संबंधी दवा बेचने के नाम पर ठगे ढाई लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को इंदिरानगर थाने में यौन संबंधी दवा बेचने के नाम पर ढाई लाख की ठगी कर ली गई। वहीं हजरतगंज में सचिवालय कर्मचारी बनकर मोबाइल लेने के नाम पर 84 हजार की ठग लिए गए। पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी पीड़ित ने बताया कि साल 2018 में अंबेडकरनगर निवासी संजय तिवारी से मुलाकात हुई थी। संजय ने पीड़ित को मध्य प्रदेश की आईजेन कंपनी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह कंपनी यौन संबंधी दवाइयां बेचती है। इसमें रुपये लगाने पर हर महीने ब्याज देती है और दवाइयां भी देती है। यही नहीं एक लाख रुपये से ज्यादा लगाने पर विदेश यात्रा और मोबाइल भी मिलता है।
पीड़ित ने ढाई लाख रुपये निवेश किए। पीड़ित के साथ कुछ और लोगों ने पैसे दिए। कुछ महीनों तक ब्याज भी आया। फिर ब्याज मिलना बंद हो गया और मोबाइल भी नहीं मिला। साल 2019 में कंपनी बंद होने की जानकारी मिली। संजय से रुपये मांगे तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। शुक्रवार को इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

वहीं हजरतगंज इलाके में स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले रंजीत सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि एक महिला नीतू चौहान ने सचिवालय कर्मचारी बनकर 84 हजार रुपये का मोबाइल लेेने के नाम पर ठगी कर ली। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें