फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िला बाजार में व्यापारी को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुड़िला बाजार में व्यापारी को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन



सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़िला बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात एक व्यापारी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सीएचसी कादीपुर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


मुड़िला कस्बा निवासी अंकित मोदनवाल (20) पुत्र रामबली बुधवार रात आठ बजे अपनी दुकान बंद करके बाजार में पानी-पूरी खा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार पांच युवक मौके पर पहुंचे। उनमें से एक युवक ने पहुंचते ही अंकित को गोली मार दी।
विज्ञापन



गोली अंकित की बाईं जांघ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। गोली मारने के बाद आरोपी युवक असलहा लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



कोतवाल अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि, घटना की छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना की वजह अभी तक नहीं पता चल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें