फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी पाउडर का नमूना सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज की मसाला फैक्ट्री में छापा, हल्दी पाउडर का नमूना सील
विज्ञापन



रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार लालगंज के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवम मसाला फैक्ट्री में छापा मारा। इस दौरान हल्दी पाउडर संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका नमूना भर लिया।


नमूने को जांच के लिए लखनऊ में विधि विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। अपर आयुक्त स्तर पर हुई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।


लालगंज निवासी राजेश सिंह ने अपर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि लालगंज स्थित शिवम मसाला फैक्ट्री में मिलावटी मसाले तैयार किए जाते हैं।


फैक्ट्री का लाइसेंस भी नहीं है। अवैध रूप से कारोबार कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अपर आयुक्त के आदेश पर शुक्रवार को एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मसाला फैक्ट्री में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान पिसी हल्दी संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका नमूना सील कर जांच के लिए विधि लखनऊ भेज दिया गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें