फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन



डलमऊ (रायबरेली)। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर गुरुवार को गंगा में स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालु उमड़े। डलमऊ के गंगा तटों पर लगभग एक लाख लोगों की भीड़ जुटी।


सभी ने गंगा मइया के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद गंगा तट स्थित मंदिरों और शिवालयों में पूजा-अर्चना कर मनौती मानी।


तहसील क्षेत्र के साथ ही जिले और आसपास के जनपदों से आए लोगों का मजमा बुधवार की रात से लगना शुरू हो गया था। भोर से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन



गंगा मइया के जयकारों के साथ डलमऊ के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट स्थित मंदिरों और शिवालयों में पूजा अर्चना की।


स्नान घाटों पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। किसी ने मुंडन संस्कार कराया तो कहीं पर कथा-प्रवचन का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन



डलमऊ के किला घाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, पक्का घाट, संकट मोचन घाट, पथवारी घाट, महावीरन घाट, श्मशान घाट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। स्नान और पूजन-अर्चन के बाद गंगा तटों पर सजी दुकानों में लोगों ने खूब खरीदारी की। इससे मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें