फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपईडीहा बाजार में गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा बाजार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला।
विज्ञापन


अवैध 14 मकानों और प्रतिष्ठानों के निर्माण को ढहाया गया। इससे अफरातफरी की स्थिति रही। कई व्यवसायियों व अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हुई।

नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगता था। इस मामले में लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी।

बीते मई में उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव ने कस्बे का भ्रमण कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी सड़क की पटरियों पर काबिज रहे। कुछ लोगों ने तो पक्का निर्माण भी कर लिया था।

इस मामले में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एजाज सिद्दीकी ने रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भेजी थी। उसी के तहत गुरुवार सुबह तहसीलदार घनश्याम, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता कमलेश कुमार, रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी समेत पुलिस टीम के साथ कस्बे में पहुंच गए।
विज्ञापन


स्टेशनरोड पर बुलडोजर की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान आठ प्रतिष्ठान व छह मकान जद में आए, जिन्हें ढहाया गया। इस पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

व्यापारियों व अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने केस दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी। इस पर लोग शांत हो गए। उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव ने कहा कि किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


एक ही क्षेत्र में अभियान से व्यापारियों में गुस्सा
कस्बे के व्यापारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से पुलिस बल की मदद लेकर महज स्टेशन रोड पर ही अतिक्रमण हटाया गया है। यह एक पक्षीय कार्रवाई है। पूरे कस्बे में अतिक्रमण है। अभियान चलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें