फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद बालिका की हत्या, सरयू में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के बाद बालिका की हत्या, सरयू में फेंका शव
विज्ञापन



गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में परिवारीजनों के साथ भागवत कथा में शामिल होने गई 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और हत्यारे ने घटना को छिपाने के लिए उसका शव सरयू नदी में फेंक दिया।


परिवारीजन रातभर बालिका की तलाश करते रहे मगर उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह उसका शव सरयू नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृत बालिका के पिता ने गांव के ही एक किशोर के खिलाफ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को भागवत कथा हो रही थी। गांव की रहने वाली 12 साल की बालिका अपने परिवार वालों के साथ भागवत कथा में गई थी।


शाम करीब चार बजे कथा समाप्त हुई तो गांव का ही एक किशोर कई अन्य बच्चों के साथ बालिका को भी बुला ले गया।


कुछ दूर ले जाने के बाद किशोर ने अन्य बच्चों को भगा दिया और बालिका को लेकर सरयू नदी के दूसरे छोर पर चला गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए वह बालिका का शव सरयू नदी में फेंककर भाग गया।


वहीं, दूसरी तरफ बालिका के परिवार के लोग पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। गुरुवार सुबह सरयू नदी में बालिका का शव उतराता दिखा तो गांव में कोहराम मच गया।


बालिका के गाल व शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और उसके तन पर कपड़े भी नहीं थे। इसके चलते ग्रामीणों का आरोप है कि, सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद बालिका की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मामले में बालिका के पिता ने गांव के ही एक किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कोतवाल वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि, घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें