फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंगते हुए पहुंचे जवान, दुश्मन को घेरकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजौली (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे नोमेंस लैंड के निकट सोमवार सुबह एसएसबी जवानों की टुकड़ी पर हमला हुआ। अपने को बचाते हुए जवानों ने दुश्मन को घेरा और मार डाला... चौंकिए नहीं, सोमवार को यह घटनाक्रम एसएसबी जवानों के विशेष सैन्य अभ्यास का हिस्सा रहा।
विज्ञापन


जवानों ने चार घंटे विशेष प्रशिक्षण लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग रोमांचित होते रहे। यह विशेष अभ्यास छह दिनों तक चलेगा। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए एसएसबी के जवान तैनात हैं। जंगल से सटे इलाकों में भारतीय सीमा की सुरक्षा में एसएसबी की 70वीं बटालियन लगी हुई है।

सोमवार को एसएसबी के एंबुश अभ्यास की शुरुआत कमांडेंट नारायणराम खेदाव की अगुवाई में एसएसबी के जवान नोमेंस लैंड पर पिलर संख्या 64 के पास एकत्रित हुए। पिलर संख्या 104 तक सैन्य अभ्यास सुबह छह बजे से 10 बजे तक चला।
विज्ञापन


इस दौरान एसएसबी जवानों की अलग-अलग टुकड़ियां बनाई गईं। उन पर आतंकवादियों के हमले हुए। हमलों को जवानों ने निष्फल करते हुए आतंकियों को मार डाला। घर में छिपे आतंकियों का ऑपरेशन कैसे किया जाए, इसका भी अभ्यास सफल रहा।

चार घंटे के अभ्यास क्रम में जवानों ने रेंगते हुए आतंकियों की एक टुकड़ी पर हमला कर घेरा और गोलियां बरसाईं। कमांडेंट नारायणराम खेदाव ने कहा कि अभ्यास का यह क्रम 26 मई तक चलेगा। इस दौरान सीमा पर आने वाली दुश्वारियों से कैसे गुजरें, इसका भी अभ्यास सभी जवानों को कराया जाएगा। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर सभाजीत कुमार, हेड कांस्टेबल सिद्धार्थ जाखड़ समेत 100 से अधिक जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें