फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए आए साढ़े चौदह करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाढ़ के दौरान नष्ट फसलों का मुआवजा किसानों को जल्द मिलेगा। इसके लिए जिले को दो किस्तों में चौदह करोड़ चालीस लाख चार हजार पांच सौ रुपये मिला है। इससे 26856 किसानों को उनके नुकसान की भरपाई होगी।
विज्ञापन



अभी तक जमुनहा व भिनगा के प्रभावित किसानों के खाते में पैसा भेजने का कार्य प्रारंभ हो गया है। वहीं इकौना में प्रभावित किसानों का डाटा फीड न होने के कारण वह अभी इससे वंचित रहेंगे।


विगत वर्ष आई बाढ़ के कारण भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील क्षेत्र के 167 गांव प्रभावित हुए थे। सापेक्ष सरकार ने प्रथम किस्त में चार करोड़, 97 लाख 96 हजार 244 रुपये व द्वितीय किस्त में नौ करोड़ 42 लाख 8 हजार 256 रुपये दिए थे।
विज्ञापन



कृषि निवेश अनुदान के तहत अब जिले को चौदह करोड़ चालीस लाख चार हजार पांच सौ रुपये प्राप्त हो गए हैं। इस पैसे से भिनगा तहसील के 9908 किसानों को तीन करोड़ 97 लाख 17 हजार 570 रुपये, जमुनहा के 8695 किसानों को चार करोड़ 39 लाख 88 हजार 747 रुपये दिया जा रहा है।


अपर जिलाधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि इकौना तहसील को निर्देश दिया गया है कि वह तत्काल बाढ़ पीड़ितों से संबंधित समस्त डाटा को ऑनलाइन करा दें। ताकि उन्हें भी समय से मुआवजे की राशि भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें