फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका पीएम और अमित शाह का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को तिलक भवन के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए पार्टी को आमंत्रित न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। सभी ने एक स्वर में कहा कि कर्नाटक में भारतीय लोकतंत्र व संविधान की हत्या की गई। कर्नाटक के राज्यपाल ने पीएम मोदी व अमित शाह के निर्देश पर कार्य किया, जो गलत है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल ने मनमाना रवैया अपनाकर भाजपा को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया, जो गलत है। इसको लेकर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने कहा कि जिन लोगों ने गांधी जी की हत्या की, वह लोकतंत्र और संविधान की बात क्या करेंगे। कांग्रेस कर्नाटक के मामले को लेकर आज के दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है और आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान भी करती है। इस मौके पर पदमधर सिंह, सुंदरलाल, शिवानंद मौर्या, विजयशंकर अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें