फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोट के साथ दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया रेलवे स्टेशन के निकट पुलिस ने रविवार सुबह घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 36 सौ रुपये के नकली नोट बरामद हुए। तस्करों ने बताया कि वे नकली नोटों को नेपाल से लाकर ग्रामीण बाजारों में खपत करवा देते थे।
विज्ञापन


बरामद नोटों को सीज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। रिसिया थाना की प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडेय ने बताया कि दो-तीन दिन से नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने वालों के सक्रिय होने का पता चल रहा था। मुखबिरों को लगाया गया था।

रविवार सुबह नकली भारतीय मुद्रा का कारोबार करने वाले दो युवकों के रिसिया रेलवे स्टेशन चौराहे के निकट होने की सूचना मिली। इस पर उपनिरीक्षक शंभू सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की। उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान तस्करों के कब्जे से 50-50 रुपये के 72 नकली भारतीय नोट बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जो भारतीय मुद्रा बरामद हुई, उसमें 20 से अधिक नोट ऐसे मिले, जिनके नंबर एक ही थे।

कुछ नोटों पर डबल नंबर अंकित थे। बरामद मुद्रा को सीज कर दिया गया है। तस्करों की पहचान बुलबुल नेवाज रिसिया निवासी पंकज व कमलाजोत गांव निवासी लखपत के रूप में हुई है। तस्करों ने तीन बार मुद्रा लाकर बाजार में चलाने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें