फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में छह घायल
विज्ञापन

सीतापुर। संदना व मिश्रिख में हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों में घायल तीन लोग लखनऊ के रहने वाले हैं। दो घायलों को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचीसा निवासी राकेश (25) रविवार को गांव के ही रमेश (36) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। पचीसा गांव के पास ही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार राकेश व रमेश तथा कार सवार लखनऊ के गोमती नगर निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी महुआ देवी (50), पुत्री खशबू (20) व पुत्र सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राकेश व रमेश की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उधर, संदना कस्बा में कार की टक्कर से साइकिल सवार शिवकुमार (25) निवासी ग्राम सरोसा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें