फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरचंदा गांव निवासी एक व्यक्ति पर गांव के ही युवक ने दो दोस्तों से ठगी का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। युवकों को सऊदी में एसी कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा कर राजगीर के काम में लगा दिया गया।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम हरचंदा निवासी इजहार खां ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि जरवल कस्बा के मोहल्ला घोसियाना निवासी उसके दो दोस्त शारुफ व इरफान बेरोजगार थे।

इस पर दोनों सऊदी अरब जाकर नौकरी करने की इच्छा संजोए हुए थे। दोनों दोस्तों के कहने पर छह माह पूर्व गांव निवासी ट्रैवेल एजेंसी संचालक व पासपोर्ट और वीजा का काम करने वाले इरशाद खां से संपर्क साधा।
विज्ञापन


उसने सऊदी अरब में दोनों को एसी कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा किया। इस पर शारुफ और इरफान ने इजहार के माध्यम से इरशाद को तीन लाख रुपये अदा कर दिया।

इजहार का कहना है कि इरशाद ने दोनों दोस्तों का पासपोर्ट वीजा बनवाकर दे दिया। दोस्त सऊदी अरब पहुंचे तो वहां पर एसी कंपनी में नौकरी के बजाए राजगीर का काम सौंपा गया।

पांच माह तक दोनों ने काम किया, लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। इजहार का कहना है कि इरशाद ने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये महीने वेतन सऊदी में दिलाने का वायदा किया था।

इजहार ने दोस्तों के साथ ठगी करने का आरोप लगाते हुए इरशाद खां पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें