फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में आज निपटा लें काम, अब दो को खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बैंक में अगर आपको कोई काम है तो बुधवार को निपटा लें, बुधवार के बाद बैंकों में खाताधारकों का लेन-देन ठप हो जाएगा। इसके बाद दो अप्रैल से ही बैंकिंग सेवा ढर्रे पर लौटेगी।
विज्ञापन


मार्च का अंतिम सप्ताह होने के कारण क्लोजिंग में जुटे व्यापारियों के लिए बुरी खबर है। बैंकिंग अवकाश व वार्षिक रखरखाव को लेकर बैंकों में लेन-देन पूरी तरीके से ठप होने जा रहा है।

बुधवार को बैंकों के खुलने के बाद 29 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होने से बैंक खुलें तो रहेंगे लेकिन आम खाताधारकों व ग्राहकों के कोई भी काम नहीं निपटाए जाएंगे। तीस मार्च को रबीउल का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


उधर, 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने से बैंकों में वार्षिक लेखा-जोखा का काम किया जाएगा। एक अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके कारण दो अप्रैल को ही बैंकिंग सेवा सुचारु रूप से शुरू हो सकेगी।

लीड बैंक प्रबंधक एसके झा ने बताया कि बैंकों के बंद रहने के बाद एटीएम सेवाओं का लाभ ग्राहक ले सकेंगे। इसके लिए सभी एजेंसियों को एटीएम में कैश की किल्लत नहीं होने देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें