फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे बुक कराएं नैमिष में होटल व लॉज

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सीतापुर। धार्मिक एवं पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य आने वाले श्रद्धालु अब घर बैठे यहां ठहरने के लिए होटल और लॉज बुक कर सकेंगे। नैमिष के होटल व लॉज की ऑनलाइन बुकिंग के लिए डीएम डॉ. सारिका मोहन की पहल पर वेबसाइट बनाई जा रही है। इसके लिए प्रशासन नैमिष के होटलों और लॉज का ब्यौरा एकत्र करने में जुट गया है। होटल व लॉज की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा मुहैया कराने का मकसद पर्यटन के नक्शे पर नैमिषारण्य को उभारना है।
विज्ञापन


अट्ठासी हजार ऋषि-मुनियों की तपोस्थली होने का गौरव पाने वाली नैमिषारण्य की पावन धरती पर 51 शक्तिपीठों में एक मां ललिता देवी विराजमान हैं। यहां पवित्र चक्रतीर्थ के अलावा कई ऐतिहासिक, आध्यात्मिक व रमणीय स्थल हैं। देश-विदेश से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु नैमिष पहुंचते हैं। नैमिष में ठहरने के लिए श्रद्धालु होटल व लॉज में कमरा किराए पर लेते हैं। गैर प्रांतों व देश के श्रद्धालु अथवा पर्यटकों को सबसे बड़ी टेंशन ठहरने के लिए जगह का इंतजाम करने को लेकर रहती होती है।

इसी टेंशन को खत्म करने और पर्यटन के क्षेत्र में नैमिष को आगे बढ़ाने की मंशा से डीएम डॉ. सारिका मोहन ने एक वेबसाइट बनवाकर होटल व लॉज की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू करने का प्लान बनाया है। नैमिष फाउंडेशन के नाम से बनाई जाने वाली इस वेबसाइट के लिए प्रशासन नैमिष के होटलों व लॉज का ब्यौरा एकत्र करने में जुट गया है। नैमिषारण्य के सारे होटल और लॉज का ब्यौरा इस वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। जिससे कोई भी व्यक्ति किसी भी जगह बैठकर ऑनलाइन नैमिष के होटल और लॉज बुक कर सकेगा। देश-विदेशों में बैठे पर्यटक नैमिषारण्य के होटल और लॉज की लोकेशन भी जान सकेंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा जल्द ही मुहैया कराई जाएगी। प्रशासन वेबसाइट तैयार कराने में जुटा है। जिलाधिकारी डा.ॅ सारिका मोहन ने कहा कि नैमिष फाउंडेशन के तहत वेबसाइट बनाई जाएगी। इस पर नैमिष के सभी होटलों व लॉज का ब्यौरा होगा। जल्द ही होटल व लॉज की ऑनलाइन बुकिंग चालू कर दी जाएगी।

नैमिष के प्रमुख धार्मिक दर्शनीय स्थल
चक्रतीर्थ, मां ललिता देवी मंदिर, श्री सूत गद्दी,व्यास गद्दी, हनुमान गढ़ी, देव देवेश्वर धाम, रुद्रावर्त तीर्थ, कालीपीठ मंदिर, देवपुरी मंदिर, बाला जी मंदिर, सांई मंदिर, राज घाट गोमती, राम जानकी मंदिर, दशास्वमेध घाट, पुराण मंदिर, बाबा भूत नाथ मंदिर (चक्रतीर्थ ), नृसिंह मंदिर, अहोविल मठ, काशी कुंड और ललिता आश्रम आदि नैमिष के प्रमुख धार्मिक व दर्शनीय स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें