फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर 2018 तक जिले को बनाएं ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले को अक्टूबर 2018 तक हर हाल में खुले में शौच मुक्त बनाना होगा। शासन की ओर से इस संबंध में प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अफसरों से स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने स्वच्छता मुहिम को लेकर होने वाली वीसी में जिले को अफसरों को शासन की मंशा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। मुख्य सचिव ने कहा कि जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने की समय सीमा अक्टूबर 2018 है। इसलिए शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही न बरतें। हर हाल में प्रगति तेज की जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा में जिला ओडीएफ बनाया जा सके। वीसी में सीडीओ अरविंद चौरसिया ओडीएफ की जिला प्रभारी रीतू तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें