फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों के जीवन में उजाला भर गए मदन मोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के विजयलक्ष्मी नगर के मदन मोहन महावर मरणोपरांत भी दो लोगों के अंधेरे जीवन में उजाला भर गए हैं। उनकी इच्छानुसार परिवार ने उनका नेत्रदान कराया। यह नेत्रदान आंख अस्पताल सीतापुर व सक्षम संस्था के प्रयासों से कराया गया। रविवार की रात शहर के विजयलक्ष्मी नगर में रहने वाले मदन मोहन महावर (74) का निधन हो गया था। उनके पुत्र मुकेश महावर व महेश महावर ने सक्षम संस्था को अपने पिताजी की मृत्यु की सूचना देते हुए नेत्रदान करवाने के लिए कहा। संस्था के अध्यक्ष संदीप भरतिया, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, सुभाष अग्निहोत्री व अक्षत अग्रवाल ने रात में ही आंख अस्पताल जाकर चिकित्सकों की टीम का गठन करवाया। इसके बाद विजयलक्ष्मी नगर जाकर चिकित्सकों की टीम ने सफल आपरेशन द्वारा दोनों कार्निया सुरक्षित कर लीं। यह कार्निया किन्ही दो जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क लगवाई जाएंगी। महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि स्व. मदन मोहन महावर ने नेत्रदान कराने का संकल्प लेकर सदैव के लिए अपनी आंखों को अमर कर दिया है। मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा यह 144वां नेत्रदान करवाया गया है। इस मौके पर उमेश अग्रवाल, सुनील, मुन्ना गुप्ता, दीपक गुप्ता, मोती लाल वर्मा, महेश अग्रवाल, त्रिलोकी महावर, पवन महावर, बिल्ले, भीखाराम, संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, रिंकू, गिरीश लाठ, आलोक गुप्ता, पारस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें