फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल मालिक पर 2.20 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। केके इंटरप्राइजेज खजुरी राइस मिल पर उपजिलाधिकारी ने छापेमारी कर ढाई हजार बोरी धान तथा दो सौ क्विंटल लूज धान बरामद कर सीज किया था। जिसका अभिलेखीय परीक्षण के बाद एसडीएम ने मिल मालिक पर दो लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि, 18 नवंबर को एसडीएम अजय कुमार द्विवेदी ने तहसीलदार प्रवीण कुमार व नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह के साथ राइस मिल पर छापा मारा था। मिल के कर्मचारियों द्वारा अभिलेख नहीं दिखा पाने पर वहां रखी रसीदों को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसानों से निर्धारित खरीद मूल्य से कम पर धान लिया जाता है। इस बाबत नोटिस जारी किया गया था। एसडीएम ने कागजातों का परीक्षण कर मिल मालिक पर दो लाख 20 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए कांटा-बांट की जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें