फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की आंख में घुसी सरिया, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी ट्रॉली में लोड सरिया एक बुजुर्ग साइकिल सवार की आंख में घुस गई। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र के शिवपुरी निवासी मंजूर अहमद (60) सोमवार को साइकिल से कस्बा बाजार आए थे। वहीं बहराइच मार्ग पर सड़क किनारे एक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। ट्रॉली में मौरंग, सीमेंट व सरिया लोड थी। मंजूर जब उधर से गुजरे, तब उसका ध्यान सरिया की तरफ नहीं गया। इसी बीच एक चौपहिया वाहन से बचने के चक्कर में मंजूर की साइकिल अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई। इससे ट्रॉली के बाहर तक निकली एक सरिया मंजूर की आंख में घुस गई। इससे मंजूद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों ने उसे तत्काल कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सीएचसी में नेत्र सर्जन नहीं है, इसलिए आंख में कितनी चोट लगी है, इस बात को बता पाना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें