फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री व विधायकों ने सफाई कर मनाया पीएम का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर भाजपाइयों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की ओर से क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपाइयों के इस कार्यक्रम में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने भी भाग लिया और क्षेत्र में दो स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही विद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण व झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही मोदी की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को क्षेत्र में भाजपाइयों की ओर से कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपाइयों के इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए योगी सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री स्थानीय विधायक साकेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के साथ फतेहपुर पहुंचे। जहां उन्होंने पटेल चौराहे पर लगी सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद मंत्री का काफिला साढ़ेमऊ गांव पहुंचा, जहां मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा किए गए योगदान को बताया। क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा द्वारा गोद लिए गए स्कूल में भी मंत्री ने पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद मंत्री ने नेशनल इंटर कॉलेज व बेलहरा में आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।
रामनगर संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के ग्राम कुम्हरवा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हम सब एक पर्व के रूप में मना रहे हैं। उधर, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मसौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रजईपुर पहुंचे सीडीओ अंजनी कुमार सिंह व डीपीआरओ अविनाश कुशवाहा ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर सफाई की।
विज्ञापन



मंडी निदेशक ने कर्मियों को दिलाया स्वच्छता का संकल्प
स्वच्छता पखवारे में रविवार को मंडी निदेशक लखनऊ सुधीर व अपर निदेशक जेेपी सिंह शहर स्थित नवीन मंडी स्थल पहुंचे। जहां पर उन्होंने नवीन राठौर, ताज बाबा राईन, राजेश वर्मा आदि व्यापारियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाकर सफाई की। उसके बाद मंडी के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को नियमित सफाई करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान मंडी निदेशक ने सफाईकर्मियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें