लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट से 19 विद्यार्थियों का नौकरी के लिए चयन हुआ है। अधिकतम 12 लाख रुपये सालाना पैकेज मिला है।
प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. बिराग दीक्षित ने बताया कि दो विद्यार्थियों यशी त्रिपाठी (एमबीए) का 12.16 लाख रुपये सालाना व ऐशजहां खान (बीटेक सीएस) का 8.36 लाख के वार्षिक पैकेज पर जारो एजुकेशन कंपनी (मुंबई) ने चयन किया है। दोनों कॅरिअर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करेंगे।
बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) के सात विद्यार्थियों का चयन हीगर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली में 5.50 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर हुआ है। इनमें शामिल एमबीए की साक्षी पांडेय, अक्षत गुप्ता, शुभि त्रिपाठी, आर्यन तिवारी, नितिन कुमार गौतम और बीटेक से आशीष कुमार यादव व नितेश कुमार शुक्ला सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करेंगे।
बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) के 10 विद्यार्थियों का चयन एमआरएफ टायर लिमिटेड गुजरात में मशीन ऑपरेटर के पद पर हुआ है। इन्हें 2.94 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है। चयनितों में नितेश कुमार शुक्ला, अर्पित ओझा, कुलदीप चौरसिया, बृजेश कुमार गुप्ता, अंकित सेंगर, शशांक कुमार दुबे, हर्ष यादव, ईश कुमार, दिव्यांशु राय, आदित्य वर्मा शामिल हैं। कुलपति प्रो. संजय सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।