सेवानिवृत्त 19 रेलकर्मियों को दी विदाई
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में सोमवार को 19 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को विदाई गई। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मंडल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार और सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी सतीश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में रेलकर्मियों को समापक राशि का प्रपत्र व सेवानिवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।