उत्तर प्रदेश में शनिवार को ब्लैक फंगस के 186 नए मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 115 मरीज मेरठ मंडल के हैं। अब तक प्रदेश में 506 ब्लैक फंगस के रोगी मिल चुके हैं। इनमें से 19 की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में सात, आगरा में 4, लखनऊ, चंदौली, झांसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर में दो-दो मरीज मिले हैं। प्रतापगढ़, कुशीनगर, फिरोजाबाद, बलिया और मऊ में एक-एक मरीज मिला है।
महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि अधिसूचित बीमार की श्रेणी में आने के बाद सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को ब्लैक फंगस के मरीजों जानकारी रोजाना सरकार को देना होगा।
हर दिन रोगियों की संख्या की जानकारी मिलने से इलाज प्रबंधन में मदद मिलेगी। यह भी पता लग सकेगा कि किसी विशेष क्षेत्र में तो ब्लैक फंगस नहीं फैल रहा है।