फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई-रिक्शा देने के नाम पर 18.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। ई-रिक्शा सप्लाई के नाम पर सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित आर्य नगर मोहल्ला निवासी पारसनाथ से 18.50 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्होंने इस मामले में हाई मैक्स मोटर्स प्रा. लि. के निदेशक सुशील कुमार के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पारसनाथ के मुताबिक उन्होंने पारस एजेंसी नाम से ई रिक्शा का कारोबार शुरू किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात सरोजनीनगर के मेट्रो हाईट स्थित 247 हाई मैक्स मोटर्स प्रा. लि. के निदेशक सुशील कुमार से हुई। पीड़ित का आरोप है कि सुशील ने 12 ई-रिक्शा देने के नाम पर 18.50 लाख रुपये बैंक के माध्यम से ले लिए, लेकिन इसके बदले बिना बैटरी के केवल 8 ई-रिक्शा भेजे। पीड़ित ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने सभी ई-रिक्शा वापस मंगवाकर पूरा पैसा लौटाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने पीड़ित को 18.50 लाख रुपये का चेक भी दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित ने डीसीपी दक्षिणी अमित आनंद से शिकायत की। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि डीसीपी के आदेश पर शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें