उत्तर प्रदेश सरकार ने एक से सात जुलाई के बीच जन्म लेने वाले नवजातों को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट व उनके अभिभावकों को पौधे दिए गए। अभिभावकों को लकड़ी, फल व सहजन समेत कई प्रजातियों के पौधे दिए गए।
विज्ञापन
सर्वाधिक ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट व पौधे लखनऊ मंडल में दिए गए। देवीपाटन मंडल दूसरे व आगरा तीसरे स्थान पर रहा। सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले कुल 18,348 नवजातों को सात दिन में ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट दिए गए।
पौधरोपण महाभियान के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सभी वनाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि संस्थागत प्रसव से जन्मे बच्चों को यह सर्टिफिकेट व पौधा दिया जाए। संस्थागत प्रसव में जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व अन्य सरकारी अस्पतालों को शामिल किया जाए।