फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेऊधारी राहुल राम मंदिर पर साफ करें अपना रुख: दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनेऊधारी राहुल गांधी साफ करें राम मंदिर पर रुख : दिनेश शर्मा
विज्ञापन

भाजपा अजा मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में बोले डिप्टी सीएम
कहा, भाजपा से सबसे अधिक दलित सांसद, विधायक, पार्षद चुनकर आए
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। ‘जनेऊधारी राहुल गांधी साफ करें कि राम मंदिर मुद्दे पर उनका रुख क्या है? वह राम मंदिर मामले में क्या चाहते हैं। राम ने सभी को गले लगाकर एक किया था, लेकिन राहुल जनेऊधारी होने का ढोंग करके हिंदू और मुसलमानों को भड़का रहे हैं।’ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ये बातें शनिवार को यहां गन्ना संस्थान सभागार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में कहीं।
डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा से सबसे अधिक दलित सांसद, विधायक, पार्षद चुनकर आए हैं। जिन दलित जातियों को किसी पार्टी ने सम्मान नहीं दिया, उन्हें भाजपा न केवल सदन भेज रही है, बल्कि मंत्री भी बना रही है। सपा और बसपा के साथ कांग्रेस भी मिल जाए तो भी भाजपा को हरा नहीं सकते। केंद्र सरकार जो योजनाएं चला रही है, उनका सीधा फायदा दलितों और पिछड़ों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दलित समाज के स्वाभिमान की चिंता करते हुए उसे शौचालय, आवास, सड़क, बिजली, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि भाजपा ने पहली बार छोटी दलित जातियों को सम्मान दिया है। जिन जातियों को कोई नहीं पूछ रहा है, भाजपा उनका सम्मेलन कर रही है। हजारों दलित प्रतिनिधि यह बताने के लिए सम्मेलन में आए हैं कि वे अब किसी राजनीतिक दल के बंधुआ मजदूर नहीं हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग केअध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भाजपा के राज में अपराध कम हो रहा है। अपराधी डरे हुए हैं। दलित समाज की हर जाति का बराबर ध्यान रखा जा रहा है। मोहनलालगंज के सांसद व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर, खरवार महासभा के जिला मंत्री अमोद खरवार, विकास धानुक, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रभुदयाल कठेरिया, शिव तपस्या पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सहप्रभारी ओमप्रकाश ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


अखिलेश अपनी सरकार के समय लगाते सेना
डॉ. दिनेश शर्मा ने अयोध्या में फौज लगाने के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने मीडिया से कहा कि अखिलेश सरकार में प्रदेश भर में दंगे होते थे। तब उन्हें सेना लगानी चाहिए थी। हमें सेना लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें