रायबरेली। बैसवारा क्लब सिविल कोर्ट की ओर से रविवार को एडवोकेट कप क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच में जिला चिकित्सालय एकादश की टीम ने आईटीआई एकादश टीम को 23 रनों से शिकस्त दी। अपर जिला जज विजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराया।
आईटीआई एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिला चिकित्सालय एकादश की टीम ने 18 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आईटीआई की ओर से राकेश ने चार, कमलेश ने तीन, देवेंद्र राम ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई की टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। पूरी टीम 100 रन ही बना सकी। इस तरह जिला चिकित्सालय की टीम 22 रन से जीत हासिल की।
बैसवारा क्लब के अध्यक्ष रामानुज शर्मा व सचिव बलजीत सिंह मोंगा ने अपर जिला जज विजेश कुमार को पुष्प भेंट करके स्वागत किया। दूसरे लीग मैच में आईटीआई इकाई प्रमुख एसपी गुप्ता ने भी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बैसवारा क्लब की ओर से आईटीआई प्रमुख को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
इस मौके पर कमेंट्री मो. असद, रविंद्र श्रीवास्तव ने की। अंपायरिंग की भूमिका देवेंद्र सिंह चौहान, सीविल रावत ने निभाई। इस मौके पर सेंट्रलबार के महामंत्री आशीष पांडेय, रामबरन सिंह, हरिश्चंद्र शर्मा, दिनेश सिंह राठौर, उपमेंद्र सिंह, आलोक गुप्ता, संजय सिंह, संदीप सिंह, गोविंद सिंह, मिलिंद द्विवेदी, गिरिजेश सिंह मौजूद रहे।