फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे गुल रही बती, आठ हजार लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के अभियंता विद्युत सुधार के दावे भले करते हैं, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। शहर के इंदिरानगर उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में रविवार को खराबी आने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर 12 बजे आई खराबी को पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता देर शाम करीब आठ बजे दुरुस्त कर पाए। आठ घंटे बत्ती गुल रहने से करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र से आरडीए, इंदिरा नगर, आनंद नगर, कप्तान का पुरवा, कैनाल रोड, पुलिस लाइन, राजकीय कॉलोनी समेत एक दर्जन मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है। दोपहर में करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं आने से व्यापारियों का जहां कारोबार प्रभावित रहा, वहीं आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं ने फॉल्ट को खोजना शुरू किया। करीब दो घंटे बाद फॉल्ट मिला। त्रिपुला ट्रांसमिशन के निकट केबल कट गया, जिसे देर शाम करीब आठ बजे ठीक किया गया। उपभोक्ता रामकुमार, शिवदयाल, अखिलेश बाजपेयी, महेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आए दिन ट्रिपिंग होती है। कभी-कभी तो घंटों बिजली गायब रहती है।

गोराबाजर व तेलिया कोट से जोड़कर चलाए फीडर
इंदिरा नगर की 33 केवी लाइन के केबल में खराबी आई थी। इस वह से दिक्कत आई है। इंदिरा नगर के आरडीए फीडर को गोराबाजार उपकेंद्र के जलकल फीडर को चलाया गया। जबकि तेलियाकोट के राजघाट फीडर से आनंद नगर फीडर को चलाया गया है। शहीद स्मारक व आवास विकास को गोराबाजार के सिविल लाइंस फीडर को चलाया जा रहा है। शाम आठ बजे तक सभी जगह की बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार दोहरे, अधिशासी अभियंता वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें