फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या का समाधान होने तक चलेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर फिर शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष किरन पाठक की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया। सभी ने एक स्वर से कहा कि प्रदेश सरकार उत्पीड़ानात्मक कार्रवाई कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की सभी ने कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष किरन पाठक ने कहा कि शासन और प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। अब समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोल चलेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान सरकार ने पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज कराकर आंदोलन को कुचलने की कोशिश की। जबकि बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री बहराइच में निवास करती हैं। उन्होंने आज तक आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा आगामी चुनाव में सरकार को भुगतना होगा। पदाधिकारियों ने कहा कि धैर्य जवाब दे रहा है, मुख्यमंत्री से पूर्व में कई बार समस्याओं के समाधान की मांग की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अब लाठियां दी जा रही हैं। ऐसे में समस्या समाधान होने पर ही अब केंद्राें के ताले खुलेंगे। धरने को संगीता सिंह, पुष्पा जायसवाल, किरन मिश्रा, सुनीता मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें