फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से की गई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यंत्र निर्माता-अधिष्ठाता व वैभव प्रदाता भगवान विश्वकर्मा की रविवार को जिले भर में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में शिल्पदेवता व उनके औजारों की भी पूजा हुई। विश्वकर्मा मंदिर में अखंड रामचरित मानस का पाठ किया गया और प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

लखपेड़ाबाग स्थित विश्वकर्मा मंदिर में शनिवार से अखंड रामचरितमानस का पाठ शुरू हुआ जो रविवार को समाप्त हुआ। सुबह पाठ के समापन पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद बांटा गया। प्रसाद वितरण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, लखपेड़ाबाग स्थित रामसेवक इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. विकास यादव ने स्टाफ व स्कूूली बच्चों के साथ पूजा-अर्चना की और लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को धातुओं का रचयिता कहा जाता है। जहां किसी भी वस्तु का निर्माण होता है, वहां भगवान विश्वकर्मा का हस्तक्षेप माना जाता है। इसके साथ ही आरएलबी, सांई इंटर कॉलेज, पायनियर समेत आदि स्कूलों में पूजा की गई। वहीं, धनोखर विद्युत शिकायत केंद्र पर बिजली कर्मचारियों की ओर से विश्वकर्मा की पूजा की गई। भजन संध्या में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर की। उधर, नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी में कर्मचारियों ने पूजा कर प्रसाद बांटा। ग्रामीण अंचलों में भी जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। गणेशपुर में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा महाएकता की ओर से भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान के जयकारों से नगर गूंज उठा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही धूम
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में देव विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर दुकानदारों ने रोजी रोजगार व विश्व कल्याण की कामना की। रसूलपुर, पंजरौली, मैलारायगंज, सैदनपुर, महमूदाबाद, सिरौलीगौसपुर, बैसन खजुरी, धुसेडिया, मरकामऊ, लोध पुरवा इत्यादि स्थानों पर भी दुकानदारों ने देव शिल्पकार की पूजा कर रोजी में बरकत की कामना की। कोठी कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर श्रीराम चरित मानस पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें