फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह छह एसओ को 15 दिन की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गैंगस्टर के आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरतने वाले जिले के छह थानेदारों की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। आईजी लखनऊ जोन विजय प्रकाश ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में बैठक कर इन थानेदारों को कार्य में सुधार करने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है। इसके अलावा आगामी त्योहार पर सतर्कता, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी, गैंगस्टर के आरोपियों की चल व अचल संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई, पकड़े अपराधी व बरामद सामान की फीडिंग कंप्यूटर पर करवाने के लिए जोर दिया गया।
विज्ञापन

करीब 11 बजे पुलिस लाइंस पहुंचे आईजी ने सभाकक्ष में बैठक शुरू होते ही एक-एक थानेदारों से उनके क्षेत्र में होने वाले अपराध व की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। आईजी विजय प्रकाश ने कहा कि आगामी त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बार कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। आईजी ने कहा कि थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के वांछित व गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों को पकड़ने के साथ ही लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीरता से काम करें। इसके साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि जो भी सफेदपोश, वन, भू माफिया हैं, उनको चिहिन्त करने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सरकार की मंशानुसार आम जनता में सुरक्षा का माहौल बना रहे, इसके लिए पुलिस बिना किसी दबाव के काम करे और यदि कोई गलत कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्ती से पेश आया जाए। आईजी विजय प्रकाश ने सभी थानेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष देवा धनंजय सिंह, कुर्सी बृजेश सिंह, रामसनेहीघाट बृजेश तिवारी, रामनगर लालता प्रसाद साहू, सफदरगंज पंकज कुमार सिंह, असंद्रा सुधीर कुमार सिंह की कार्यप्रणाली काफी खराब मिलने पर आईजी ने इनको 15 दिनों में कार्य सुधार करने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी लापरवाही मिलने पर आईजी ने एसओ पद से हटाने की बात कही है।
-

यूपी 100 प्रभारी समेत तीन को किया सम्मानित
आईजी विजय प्रकाश ने बेहतर कार्य करने पर यूपी 100 जिला प्रभारी हरिशंकर प्रजापति, सिपाही ब्रम्हानंद यादव व अनिल कुमार को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया है। इन तीनों की कार्यप्रणाली पर आईजी ने प्रसन्नता जाहिर कर अन्य पुलिस कर्मियों को भी ऐसे काम करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें