फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से गहरे गड्ढे में गिरी बस, 18 घायल

Fri, 15 May 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज (बहराइच)
विज्ञापन
विज्ञापन
बस की स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण शंकरपुर लक्ष्मणपुर गांव से बारातियों को लेकर रुपईडीहा के महानंदपुरवा गांव को जा रही बस हरबंशपुर चौराहा के निकट अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इससे बस में सवार 18 बाराती लहूलुहान हुए हैं। इसमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


उन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बस में फंसे बारातियों को किसी तरह बाहर निकालकर गंतव्य की ओर रवाना किया।

रुपईडीहा थाना अंतर्गत महानंदपुरवा गांव निवासी भगवानदीन उर्फ भगोले साहू के बेटे अखिलेश कुमार का विवाह नवाबगंज थाना अंतर्गत शंकरपुर लक्ष्मनपुर गांव निवासी जगदीश प्रसाद साहू के यहां से तय हुआ था।
विज्ञापन


गुरुवार शाम निर्धारित समय पर शंकरपुर लक्ष्मनपुर गांव में बारात बस से पहुंची। हंसी-खुशी के माहौल में द्वारपूजा व अन्य कार्यक्रम हुए।

सुबह विदाई की रस्म भी परंपरागत तरीके से निभाई गई। दूल्हा और दुल्हन कार से महानंदपुरवा गांव के लिए रवाना हुए, जबकि बाराती बस में सवार हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद फरार हो गया चालक

बारातियों से भरी बस संख्या बीआर 04 ए 8424 जब नवाबगंज-रुपईडीहा मार्ग पर हरबंशपुरवा चौराहा के निकट पहुंची, तभी बस की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिसके चलते चालक अपना संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस 20 फुट गहरे खड्ड में जा गिरी। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह बस के अंदर फंसे बारातियों को बाहर निकाला गया। बस में 60 बाराती सवार थे। इनमें देवरा गांव निवासी सुरेश कुमार (20), रोहित कुमार (15), रामगढ़ी निवासी सूरज (17), मंगलीनाथ निवासी मुकेश कुमार (30), महानंदपुरवा निवासी विकास (25), धर्मेंद्र कुमार (45), राजितराम (16), शंकर (20), रामदयाल (10), अमन कुमार (34), बरसातीलाल (25), सुरेश कुमार (29) समेत 18 यात्री घायल हुए।

सभी को ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलवाकर तत्काल बाबागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर घायल अमन, बरसाती और सुरेश की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पाकर बारातियों के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। इससे कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें