फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में 18 पीसीएस अफसरों के तबादले, इन अधिकारियों की तैनाती में हुआ फेरबदल, देखें- पूरी सूची

Sun, 18 May 2025 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में 18 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इन अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। यहां देखें, पूरी सूची: 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में रविवार को 18 पीसीएफ अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ नियुक्त किया गया है। प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रहे अम्बरीश कुमार बिंद को बरेली का नगर मजिस्ट्रेड नियुक्त किया गया है। इसी तरह लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात रहे हनुमान प्रसाद को अपर जिलाधिकारी रामपुर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


राजीव कुमार राय व शुभी काकन को मंडी परिषद लखनऊ का उप निदेशक नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार शुक्ला को प्रयागराज नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, सुभाष सिंह को वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

राजेश कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह हेम सिंह को अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है। वंदिता श्रीवास्तव को बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर तैनात किया गया है। सत्येंद्र सिंह को शामली के अपर जिलाधिकारी, विनय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह योगेंद्र कुमार को लखनऊ मंडी परिषद का उप निदेशक, पंकज कुमार श्रीवास्तव को बागपत का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। राजित राम गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) बलिया नियुक्त किया गया है। नम्रता सिंह को लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। स्वप्निल कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) चित्रकूट बनाया गया है। रोशनी यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


देंखें तबादलों की पूरी सूची: 





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें