परिचालक पद पर नियुक्ति के लिए पहुंचीं युवतियां।
लखनऊ। रोडवेज में संविदा पर महिला परिचालक की सीधी भर्ती के लिए बुधवार को सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन हुआ। 101 पदों के लिए हुई भर्ती के लिए शाम पांच बजे तक 178 महिलाओं ने दावेदारी पेश की। एक सप्ताह में परिणाम घोषित होगा।
तय योग्यता इंटरमीडियट पास और सीसीसी कम्प्यूटर प्रमाणपत्र की अनिवार्यता के कारण 50 से ज्यादा महिलाएं भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाईं। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि आवेदन करने वालों में से ज्यादातर महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों निगोहां, मोहनलालगंज, महमूदाबाद और हरदोई से हैं। चयनित होने पर इन्हें गृह जनपद में तैनाती मिलेगी। जिनके पास सीसीसी प्रमाणपत्र नहीं है वे यह कोर्स कर आगे दोबारा आवेदन कर सकती हैं।