तत्काल कोटे की 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को मिलीं
वहीं सोमवार को यात्रियों को मामूली राहत मिली। उपरोक्त रूटों पर चलने लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम, कैफियत, पुष्पक, कुशीनगर, गोरखपुर एलटीटी, लखनऊ चंडीगढ़, दून एक्सप्रेस, पटना कोटा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में 489 सीटें तत्काल कोटे की रहीं। इन पर यात्रियों ने बुकिंग करवाई। एसी व स्लीपर श्रेणी में तत्काल कोटे की 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को मिलीं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: डीजीपी की नियुक्ति के निर्णय पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश
इन ट्रेनों में सीट मिलने की अफसर जता रहे उम्मीद
लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वाली नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकटों की जद्दोजहद इस हफ्ते और रहेगी। अगले हफ्ते से कुछ राहत मिल सकती है। मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों व दिल्ली रूट की चेयरकार ट्रेनों वंदे भारत, तेजस, शताब्दी आदि ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म सीटें मिलने की उम्मीद अफसर जता रहे हैं।