फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी हत्यारे का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को हुई 12 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। हालांकि वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमें चार संदिग्ध लोगों के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने भी एक संदिग्ध युवक का परीक्षण किया और कुछ नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि, शनिवार को एक गांव के खेत में किशोरी का शव पड़ा मिला था। परिवारीजन ने किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने पर परिवारीजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी काटा था। एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ आरपी शाही के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए थे। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने सोमवार को बताया कि, चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गांव के दुकानदारों व आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। मृतका के शरीर पर नाखून के निशान मिले थे। फोरेंसिक टीम की प्रभारी डॉ. प्रतिभा तिवारी ने एक संदिग्ध युवक का परीक्षण किया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें