फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एक युवक बाजार से घर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। युवक लहूलुहान हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना अंतर्गत पहलवारा गांव निवासी उमेश कुमार उर्फ सत्येंद्र (27) की बहन से पड़ोस के गांव मनिकापुर कला के रहने वाले ललऊ उर्फ शिवानंद का प्रेम चल रहा था। कुछ दिन पूर्व ललऊ ने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। उमेश का परिवार इसका विरोध कर रहा था।

शनिवार देर शाम को उमेश पहलवारा बाजार से घर जा रहे थे। ललऊ और उसके दो अन्य साथियों ने उमेश को रोक लिया। मारपीट के दौरान वह भागने लगा, जिस पर ललऊ ने उस पर कट्टे से फायर झोंक दिया। युवक के पेट को छूती हुई गोली निकल गई। गोली लगने से उमेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीण युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी युवक की हालत में सुधार होते न देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने उमेश के भाई गजेंद्र की तहरीर पर नामजद युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक उमेश का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। उसी विवाद में दूसरे पक्ष ने कट्टे से फायरिंग कर घायल किया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें