फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 करोड़ से नेशनल हाईवे पर बनेंगे दो रेलवे ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नेशनल हाईवे पर अब गाड़ियों को रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर रुकना नहीं पड़ेगा। 40 करोड़ रुपये की लागत से दो रेलवे क्रॉसिंग पर 2.5 किमी लंबा पुल बनेगा। इन दोनों क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही इन ओवरब्रिजों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर लैबुडवा तथा विशुनपुर टनटनवा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। नेशनल हाईवे अथारिटी ने इन ओवरब्रिजों के निर्माण के लिए करीब 40 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। ओवरब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथारिटी की कृष्णा कांस्ट्रक्शन नामक कंपनी को सौंपी गई है। लैबुडवा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की लंबाई 1100 मीटर तथा विशुनपुर टनटनवा रेलवे क्राङ्खसिंग पर ओवरब्रिज की लंबाई 1400 मीटर होगी। दोनों ओवरब्रिजों का निर्माण दिसंबर 2018 तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन ओवरब्रिजों के निर्माण से श्रावस्ती और लुंबिनी के बीच आने वाले बौद्ध तीर्थ यात्रियों को भारी सहूलियत मिलेगी। यह नेशनल हाईवे गोरखपुर तथा पीलीभीत-बरेली को जोड़ता है। पूर्व में इस नेशनल हाईवे का नाम बौद्ध परिपथ था। ओवरब्रिज का निर्माण होने से लोगों को ट्रेनों के संचालन से आवागमन में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। यही नहीं सोहेलवा वन्य क्षेत्र में आने वाले पर्यटक भी इससे लाभान्वित होंगे। जिले के करीब आठ लाख लोगों को भी सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। कृष्णा कांस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक मनोज त्यागी ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। दिसंबर 2018 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है।


सभी क्रॉसिंगों पर बनेगा ओवरब्रिज
नेशनल हाईवे पर पड़ने वाली सभी रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज का निर्माण कराने की योजना है। बलरामपुर में लैबुड़वा तथा विशुनपुर टनटनवा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसमें करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केडीबी सिंह, अधिकारी, नेशनल हाईवे विजन लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें