फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 43 के पार, बिजली व्यवस्था तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तेज धूप व लू के बीच गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पारा 43 डिग्री पहुंच गया। भीषण गर्मी में हो रही अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों की नींद खराब कर रखी है। दिन व रात में हो रही ताबड़तोड़ कटौती से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। डॉक्टरों का मानना है कि गर्मी में यदि असावधानी बरती तो दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के चलते 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। गर्मी के चलते राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। नगर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा हवा-हवाई हो रहा है। दिन व रात में इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर घंटों बिजली गुल हो रही है। रात में विद्युत कटौती के चलते लोगों की नींद खराब हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। तेज धूप से निजात मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि, गर्मी व लू के थपेड़ों से बचाव बहुत जरूरी है। लापरवाही बरतने पर कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। घर से निकलते समय शरीर को यथासंभव कपड़ों से ढंककर रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। तले-भुने व बासी भोजन से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें