फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला के साथ बारात घर का मिला तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला के साथ बारात घर का मिला तोहफा
विज्ञापन


रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी ने बुधवार को जिले को 74 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का तोहफा दिया। भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में सोनिया नेे 35.26 करोड़ के 19 कार्यों का लोकार्पण व 38.81 करोड़ के 61 कार्यों का शिलान्यास किया।

सोनिया ने जिले में पेयजल के शुद्ध पानी के साथ ही सड़कों की व्यवस्था के लिए बजट दिया। गांवों में बिजली की व्यवस्था के लिए उन्होंने अपनी निधि से काफी बजट दिया।
विज्ञापन



सीसी रोड, इंटरलॉकिंग के साथ ही दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं के लिए कक्ष के निर्माण के कार्य का भी शिलान्यास किया।


अपने संसदीय क्षेत्र आईं सोनिया गांधी ने जिले के विकास के लिए खूब बजट दिया। निधि से कराए गए कार्यों के पूर्ण होने पर उनका लोकार्पण किया।


इसमें प्रधानमंत्री सड़क योजना की पांच सड़कें, चार मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर, तीन इंटरलॉकिंग, एक धर्मशाला, दो पुलिया, दो बारात घर, एक नाला और एक सड़क का लोकार्पण किया।


इसके अलावा 38.81 करोड़ की लागत के कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें प्रधानमंत्री सड़क योजना की छह सड़कें, 13 ग्रामीण ट्रांसफार्मरों की स्थापना, पांच इंटरलॉकिंग सड़क, एक सार्वजनिक शौचालय, 14 सीसी रोड, छह बारात घर, दो सड़क, दो आरओ प्लांट, पांच सोलर डुवल वाटर पंप और दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं के कक्ष का शिलान्यास किया।
विज्ञापन



इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, निजी सचिव धीरज श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनय द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें