फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों का कहर, 35 आशियाने राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर/राजीचौराहा। गर्मी बढ़ने के साथ ही तराई में आग की लपटों का कहर तेज हो गया है। शनिवार को आग से हुजूरपुर के नेवासी गांव में 20 घर राख हो गए। महसी क्षेत्र के पुरबीपुरवा व गड़रियनपुरवा में लगी आग से 15 मकान जल गए। 20 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन


फखरपुर और रिसिया क्षेत्र मेें 55 बीघा गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। सभी स्थानों पर राजस्वकर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील कर्मियों को भेजी है। मकान जलनेे के कारण पीड़ित परिवारों के लोग खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं।

हुजूरपुर थाना अंतर्गत नेवासी गांव में शुक्रवार देर शाम को गांव के लोग खेत से घर पहुंचे थे। जनजीवन सामान्य था। तभी गांव निवासी गंगा सिंह के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


आग में रामसखे, ननके, सीमा, बिट्टी देवी, उदयराज, कुंवर बहादुर, शेर बहादुर, राजेंद्र, राजकमल, मोल्लन सिंह, मनोज कुमार, मंजू देवी, नवरंग सिंह, रामपाल, राजेश, इंद्रजीत समेत 20 ग्रामीणों के मकान धधक उठे। सूचना के लगभग एक घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा।

तब तक ग्रामीणों ने आग की लपटों पर काबू पा लिया था। अनाज, कपड़ा, बर्तन सब कुछ जलकर राख हो गया। महसी तहसील अंतर्गत गड़रियनपुरवा गांव निवासी रामउग्गर के घर में अचानक आग लग गई। यहां भी जब तक गांव के लोग एकत्रित होते, तब तक आग की लपटों ने माता प्रसाद, बबलू, जोगिंद्र, सरबदे, प्रीतम समेत नौ मकानों को आगोश में ले लिया।

गड़रियनपुरवा में छह ग्रामीणों के मकान धू-धू कर जल गए। उप जिलाधिकारी पंकज कुमार, लेखपाल पृथ्वीपाल तिवारी व अन्य राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। एसडीएम ने बताया कि नेवासी गांव में हुए घटना का मुआयना किया गया है।

55 बीघा गेहूं भी जला
बौंडी। विकासखंड फखरपुर के ग्राम पंचायत नंदवल में शनिवार दोपहर लगभग 11:30 बजे अज्ञात कारणों से रमेश चंद्र के खेत में आग लग गई। जब तक गांव के लोग दौड़ते, तब तक आग की लपटों ने बृजमोहन समेत आधा दर्जन ग्रामीणों के खेत को आगोश में ले लिया।

सूचना पाकर बौंडी थाने के उपनिरीक्षक अखिलेशो यादव, प्रभाकर चौधरी, रमेश यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

रिसिया थाना अंतर्गत बंगलाचक गांव के आजाद नगर मजरे में मेड़ीलाल के गेहूं के खेत में अचानक लगी आग से गेहूं की फसल धधक उठी। यहां पर मेड़ीलाल के साथ ही दुलारे, जगदीश आदि की फसल धू-धू कर जल गई। किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें