60 हजार रुपये लूटकर जीप से दिया धक्का
बाराबंकी। जीप सवार बदमाशों ने युवक को लिफ्ट दी, फिर 60 हजार रुपये लूटकर उसे जीप से धक्का देकर भाग गए।
लखपेड़ाबाग निवासी मुबीन ने बताया कि, वह शनिवार देर शाम सफदरगंज से बाराबंकी आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
इस दौरान एक जीप आकर रुकी। वह उस पर सवार हो गया। बाराबंकी के निकट चौपुला पर जीप सवार बदमाशों ने उससे 60 हजार रुपये लूट लिए और जीप से धक्का देकर भाग गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि, मामला संदिग्ध है। तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।