फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर का पासपोर्ट बनने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्कर का पासपोर्ट बनने की जांच शुरू
विज्ञापन

बाराबंकी। मारफीन तस्कर का पासपोर्ट बनने के मामले की एएसपी ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को एएसपी कार्यालय में बयान दर्ज कराने पहुंचे दो मुंशियों ने एक दिन का समय मांगा। वहीं, मामले में अभी तक अन्य किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इसके साथ ही एसओ के फर्जी बताए जा रहे हस्ताक्षर की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराने की तैयारी की जा रही है।
बताते चलें कि जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा उस्मा गांव निवासी मारफीन तस्कर कासिम उर्फ सहीम पुत्र तसव्वर अली के पासपोर्ट आवेदन पर थाने की पुलिस ने 27 दिसंबर 2017 को भेजी रिपोर्ट में क्लीन चिट दे दी थी। मामले का खुलासा होने पर एसपी अनिल कुमार सिंह ने थाने में तैनात मुंशी अजीत पांडेय, प्रतिमा द्विवेदी, विवेक मिश्र व मुकेश श्रीवास्तव को निलंबित करने के साथ ही एएसपी शशिकांत तिवारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी शशिकांत तिवारी ने बताया कि, तस्कर का पासपोर्ट बनने के मामले में जांच शुरू की गई है। कहा कि, निलंबित चारों मुंशी व थानाध्यक्ष के बयान दर्ज करने हैं। इसके साथ ही एसओ ने फर्जी हस्ताक्षर होने की जो बात कही है उसके लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से हस्ताक्षर की जांच कराई जाएगी। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें